पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) ने कहा है कि भारत की वनडे टीम में मौका पाने के लिए ओपनर पृथ्वी (Prithvi Shaw) शॉ को अभी इंतजार करना होगा क्योंकि टीम में ओपनिंग बल्लेबाजी को लेकर काफी प्रतिस्पर्धा है। 21 साल के शॉ ने हाल में विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड 827 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई को चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जिताया था।

Advertisement

इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद शॉ को इंग्लैंड के साथ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।

Advertisement

लक्ष्मण ने एक टीवी चैनल पर कहा, "निश्चित रूप से, जिस तरह से पृथ्वी शॉ ने अपने प्रदर्शन से मुंबई को खिताब दिलाया है, उससे वे वनडे टीम में जगह पाने के लिए डिजर्व करते हैं। लेकिन यहां ओपनर्स की लाइन इतनी लंबी है कि, अभी उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है।"

उन्होंने कहा, "टीम में चयन के मामले में पृथ्वी शॉ अभी शुभमन गिल के पीछे हैं, जिन्होंने टेस्ट में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए बेहतरीन काम किया है। साथ ही वहां पर केएल राहुल, शिखर धवन और रोहित शर्मा के रूप में पहले से ही अनुभवी ओपनर मौजूद हैं।"

पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा, "मुझे यकीन है कि पृथ्वी शॉ को मौका जरूर मिलेगा। उन्होंने जिस तरह से अपनी तकनीक पर काम किया है, उससे मैं सबसे ज्यादा प्रभावित हूं। न केवल प्रदर्शन पर, बल्कि उन्होंने अपनी तकनीक पर भी काम किया है और इसी वजह से वो विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन के मामले में निंरतर रहे। वो एक मैच-विजेता खिलाड़ी हैं और मैं इसे लेकर निश्विचत हूं कि उन्हें मौका मिलेगा।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार