IPL 2021: आईपीएल 2021 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पहले बैटिंग करने का न्यौता दिया था। अपने गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के चलते आरसीबी ने हैदराबाद को 20 ओवरों में सिर्फ 141 रन पर रोक दिया है।

Advertisement

हैदराबाद की बल्लेबाज़ी ने एक बार फिर निराश किया लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट में जिन खिलाड़ियों ने निराश किया है, वो इस टीम के युवा खिलाड़ी हैं जिन पर टीम मैनेजमेंट ने लगातार भरोसा जताया है। उन युवा खिलाड़ियों में प्रियम गर्ग का नाम भी शामिल है जिनके बारे में अक्सर कहा जाता है कि वो काफी टैलेंटेड हैं।

Advertisement

आरसीबी के खिलाफ भी सनराइजर्स का ये टैलेंटेड बल्लेबाज़ फिसड्डी साबित हुआ और 11 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाकर अपना विकेट फेंक कर चले गए। इस पूरे दूसरे हाफ में गर्ग ने निराश किया है और जिस समय हैदराबाद को उनसे रन की जरूरत थी वो हर उस वक्त अपना विकेट गंवा कर चलते बने। 

ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि आखिरकार कब तक टैलेंट के नाम पर हैदराबाद की टीम इन युवा खिलाड़ियों की नाकामी का बोझ ढोती रहेगी। अगले आईपीएल सीज़न से पहले मेगा ऑक्शन होना है ऐसे में इतना तो तय है कि अब इन युवा खिलाड़ियों पर हैदराबाद की टीम तो भरोसा नहीं दिखाएगी। ऐसे सूरत-ए-हाल में अगले सीज़न में सनराइजर्स की पूरी टीम बदली-बदली नज़र आ सकती है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार