टीम इंडिया ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 के लिए हुई रवाना, देखें वीडियो

Updated: Fri, Dec 20 2019 23:18 IST
India U-19 Cricket Team (Twitter)

मुंबई, 20 दिसम्बर| प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई जहां जनवरी में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जाना है। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अपना खिताब बचाने उतरेगी। 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था।

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों का एक वीडियो पोस्ट कर लिखा है, "हमारे अंडर-19 के लड़कों को बधाई जो आज दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए रवाना हो रहे हैं। वर्ल्ड कप 17 जनवरी से शुरू होगा।"

अंडर-19 वर्ल्ड कप का यह 13वां संस्करण 16 टीमों के बीच खेला जाएगा।

मौजूदा विजेता भारत को ग्रुप-ए में पहली बार क्वालीफाई करके आई जापान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया।

भारत ने सबसे ज्यादा चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें