साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम को काफी बड़ा झटका लगा जब भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल होकर सीरीज बाहर हो गए। टेस्‍ट टीम के उपकप्‍तान रोहित शर्मा मुंबई में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं।

Advertisement

यही वजह है कि बीसीसीआई ने अब रोहित शर्मा की जगह 31 साल के प्रियांक पांचाल को साउथ अफ्रीका भेजने का फैसला किया है।  प्रियांक पांचाल साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ हाल ही में खत्‍म हुई चार दिवसीय मैचों की सीरीज में इंडिया ए टीम के कप्‍तान भी थे।  प्रियांक पांचाल को अभी तक अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में डेब्‍यू का मौका नहीं मिला है लेकिन उन्‍होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 13 साल पहले 2008 में ही डेब्‍यू कर लिया था। 

Advertisement

 प्रियांक पांचाल ने 3 नवंबर 2008 को सौराष्‍ट्र के खिलाफ गुजरात की ओर से अपना प्रथम श्रेणी डेब्‍यू किया था। दाएं हाथ का ये बल्‍लेबाज, दाएं हाथ से मीडियम पेस बॉलिंग भी करने में सक्षम है। प्रियांक ने नवंबर 2016 में गुजरात के लिए रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्‍लेबाज बने थे।  इसके अगले ही महीने पांचाल किसी एक रणजी सीजन में 1000 से ज्‍यादा रन बनाने वाले गुजरात के पहले बल्‍लेबाज भी बने। 

प्रियांक पांचाल ने अपने डोमेस्टिक करियर में 100 प्रथम श्रेणी मैचों में 45.52 के औसत से 7011 रन बनाए हैं। इनमें 24 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्‍होंने 75 लिस्‍ट ए मैच भी खेले हैं, जिनमें उनके बल्‍ले से 40.19 की औसत से 5 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 2854 रन निकले हैं।  

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम इंडिया इस प्रकार है :- विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मो. शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, प्रियांक पांचाल

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार