IPL 2026, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए रनों की बरसात कर दी। प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इन दोनों की शानदार पारियों के दम पर पंजाब ने 255 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया।
आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला रविवार (19 अप्रैल) को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह (0) के रुप में शुरुआती झटका जरुर जल्दी लगा, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह देखेने लायक था। प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने मोर्चा संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रन की विशाल साझेदारी कर टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 4 चौके और 9 छक्कों की मदद से 93 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन ठोक दिए।
पारी के आखिरी ओवरों में मार्कस स्टोइनिस (29*) और शशांक सिंह (17) ने भी तेजी से रन जोड़ते हुए टीम के स्कोर को 254 रन तक पहुंचा दिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी में मणिमारन सिद्धार्थ ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान को भी 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विजयकुमार वैशाख, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद।
Also Read: LIVE Cricket Score
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: हिम्मत सिंह, अब्दुल समद, मैथ्यू ब्रिट्ज्के, मयंक यादव और दिग्वेश राठी।