आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में भी पंजाब के ओपनर्स ने शानदार शुरुआत करते हुए 3 ओवर में 37 रन जोड़ दिए। इन 37 में से 29 रन तो सिर्फ प्रियांश आर्या के बल्ले से आए और इस दौरान उन्होंने एक छक्का भी लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आर्या ने बर्गर की गेंद पर कवर्स के ऊपर से एक ऐसा ज़बरदस्त छक्का लगाया जिसे देखकर PBKS की मालकिन प्रीति ज़िंटा भी हैरान रह गईं और उन्होंने स्टैंड्स से इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ के शॉट की तारीफ़ की। ये छक्का मैच के दूसरे ओवर में देखने को मिला और इस ओवर में आर्या ने 21 रन बटोरे। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने एक शानदार एक्स्ट्रा कवर ड्राइव लगाते हुए गेंद को बाउंड्री के पार छक्के के लिए भेज दिया। इस बेहतरीन शॉट को देखकर खुद बर्गर भी दंग रह गए।
ऐसा लग रहा था कि इस मैच में भी आर्या एक बड़ी पारी खेलेंगे और मैच को राजस्थान की पकड़ से बाहर ले जाएंगे लेकिन जोफ्रा आर्चर ने ऐसा नहीं होने दिया।तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली जिस पर आर्या ने एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की मगर वो गच्चा खा गए और सर्कल में ही नान्द्रे बर्गर के हाथों लपके गए। आउट होने से पहले आर्या ने 11 गेंदों में तूफानी 29 रन बनाए और अपनी टीम को एक तूफानी शुरुआत दिलाई। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मैच की बात करें तो राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए राजस्थान ने टीम में 2 बदलाव किए हैं। शिमरोन हेटमायर की जगह दाशुन शनाका और रवि बिश्नोई की जगह यश पुंजा को मौका दिया है। वहीं पंजाब किंग्स ने भी दो बदलाव करते हुए सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्यूसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।