आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021 Prize Money) जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के तौर 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 12 करोड़ रुपये) और रनरअप रहने वाली टीम को 8 लाख डॉलर (लगभग 6 करोड़) रुपये मिलेंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने रविवार (10 अक्टूबर) को प्रैस रिलीज जारी कर इसकी सूचना दी। 

Advertisement

सेमीफाइनल में हारने वाली प्रत्येक टीम को 4 लाख डॉलर (लगभग तीन करोड़) मिलेंगे। 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। पूरे टूर्नामेंट में कुल कुल मिलाकर 5.6 मिलियन डॉलर (लगभग 42 करोड़) की राशि आवंटित की जाएगी।  

Advertisement

2016 टी-20 वर्ल्ड कप की तरह ही इस संस्करण मे सुपर 12 स्टेज में जीतने वाली टीम को बोनस मिलेगा। सुपर 12 में कुल 30 मैच खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक मैच में जीतने वाली टीम को 40 हजार डॉलर (30 लाख रुपये) बोनस के तौर पर मिलेंगे। कुल मिलाकर 1.2 मिलियन डॉलर (9 करोड़ रुपये) मिलेंगे। 

सुपर 12 राउंड में जो 8 टीमें बाहर होंगी। उनमें प्रत्येक टीम को 70 हजार डॉलर (52 लाख रुपये) मिलेंगे। 8 टीमों को मिलाकर कुल 5 लाख 60 हजार डॉलर (4.13 करोड़ रुपये) दी जाएंगे। 

इसके अलावा पहले राउंड में होने वाले 12 मैच में जीतने वाली टीम को प्रत्येक मैच 40 हजार डॉलर (30 लाख रुपये) मिलेंगे। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

बता दें कि 17 से 22 अक्टूबर तक पहला राउंड खेला जाएगाय़। जिसमें 8 टीमें, बांग्लादेश, आयरलैंड, नामीबिया, नीदरलैंड, ओमान, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड और श्रीलंका शामिल हैं। इसमें से 4 टीमें सुपर 12 राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम पहले की सुपर 12 राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार