Paarl Royals vs Durban Super Giants Dream 11 Team

Advertisement

SA20 लीग का 9वां मुकाबला पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals) और डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) के बीच खेला जाएगा। यह दोनों ही टीमें सितारो से सजी हुई है। हालांकि पॉइंट्स टेबल पर डरबन तीन मैचों में से दो जीत के साथ तीसरे पायदान पर है, वहीं पार्ल रॉयल्स तीन मैचों में से एक जीत के साथ चौथे पायदान पर है।

Advertisement

इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक को कप्तान बनाया जा सकता है। डी कॉक शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। इस विकेटकीपर बैटर ने अब तक तीन मैचों में कुल 146 रन अपने नाम किये हैं। डी कॉक के अलावा काइल मेयर्स कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक हो सकते हैं। जेसन होल्डर, रीस टॉप्ली और लुंगी एनगिडी को अपनी टीम का हिस्सा जरूर बनाए। यह खिलाड़ी आपको कई पॉइंट्स जीता सकते हैं। साथ ही हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर को भी अपनी टीम में जोड़े।

PR vs DSG: Match Details

दिन - मंगलवार, 17 जनवरी 2023
समय - भारतीय समय अनुसार शाम 05:00 बजे
वेन्यू - बोलैंड पार्क, पार्ल

PRL vs DUR, Pitch Report:

यह मुकाबला बोलैंड पार्क, पार्ल(Boland Park, Paarl) में खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। यहां औसत स्कोर 146 रन रहता है, लेकिन जब यहां पार्ल रॉयल्स और जॉबर्ग सुपर किंग्स की भिड़ंत हुई थी तब सुपर किंग्स महज 81 रन पर सिमट गई थी। मुकाबले के दौरान स्पिन गेंदबाज़ों को अच्छी मदद मिली थी।

PRL vs DUR: Where to Watch?

यह मुकाबला Sports18 – 1, Sports18 – 1 (HD), और Sports18 Khel पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को Jio Cinema पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

PRL vs DUR, Dream11 Team: 

Advertisement

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक (कप्तान), जोस बटलर
बल्लेबाज - डेविड मिलर (उपकप्तान), हेनरिक क्लासेन, काइल मेयर्स
ऑलराउंडर - जेसन होल्डर, वियान मूल्डर, इवान जोन्स
गेंदबाज - प्रीनेलन सुब्रायन, रीस टॉपले, लुंगी एनगिडी

Durban Super Giants Probable Playing XI

काइल मेयर्स, क्विंटन डी कॉक (कप्तान और विकेटकीपर), वियान मूल्डर, हेनरिक क्लासेन, जेसन होल्डर, ड्वेन प्रिटोरियस, कीमो पॉल, केशव महाराज, साइमन हार्मर, रीस टॉप्ली, प्रेनेलन सुब्रायन

Paarl Royals Probable Playing XI

जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), विहान लुब्बे, डेन विलास, डेविड मिलर (कप्तान), इयोन मोर्गन, फेरिस्को एडम्स, इवान जोन्स, इमरान मैनैक, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी

Advertisement

Also Read: LIVE Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार