1 मार्च। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी तो वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम वर्ल्ड कप को देखते हुए पूरे ताकत के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी।

Advertisement

वनडे में भारतीय टीम उन्हीं प्लेइंग इलेवन को आजमाएगी जो वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। इसके साथ - साथ ऋषभ पंत किस बल्लेबाजी क्रम पर बल्लेबाजी करेेंगे ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

Advertisement

कई क्रिकेट पंडित ने ऋषभ पंत को ओपनर के तौर पर इस्तमाल करने की वकालत की है। इसके अलावा नंबर 3 और नंबर 4 पर कोहली और अंबाती रायडू में से कौन बल्लेबाजी करेगा ये भी देखने वाली बात होगी।

इसके अलावा हार्दिक पांड्या के नहीं होने से रविंद्र जडेजा और विजय शंकर में से किसे प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है ये भी काफी दिलचस्प होगा। विजय शंकर ने काफी समय से अच्छा परफॉर्मेंस किया है। 

वहीं मोहम्मद शमी एक बार फिर वनडे टीम में शामिल होंगे तो वहीं दूसरी ओर स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल अपनी भूमिका निभाएंगे।

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

रोहित, धवन, कोहली (कप्तान), रायुडू, धोनी (विकेटकीपर), जाधव, शंकर, शमी, कुलदीप, चहल और बुमराह।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार