बर्मिघम, 2 जुलाई (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना आज यहां एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश से होगा। अभी तक अपराजेय चल रही थी भारतीय टीम को हालांकि अपने पिछले मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश एक ऐसी टीम है जिससे इस वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद तो सभी ने की थी लेकिन जिस तरह की क्रिकेट यह एशियाई टीम खेल रही है, उसने सभी को हैरान कर दिया है। 

Advertisement

भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है लेकिन अगर बांग्लादेश के खिलाफ उसे हार मिलती है तो उसका श्रीलंका के खिलाफ मैच करो या मरो जैसा हाल हो जाएगा। 

Advertisement

बांग्लादेश किसी भी टीम का खेल बिगाड़ सकती है। 2007 वर्ल्ड कप में इसी टीम ने भारत को मात देकर शुरूआती दौर से बाहर कर दिया था। ऐसे में भारत को बांग्लादेश की मौजूदा फॉर्म को देखकर सतर्क रहना होगा। 

इस मैच से पहले भारत को एक और झटका भी लगा है। हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर पैर में चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। शंकर भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन को भी अंगूठे में चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर जाना पड़ा था।

बांग्लादेश टीम को यहां तक पहुंचाने में उसके सबसे अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन का अहम योगदान रहा है जिन्होंने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

 

बांग्लादेश सिर्फ शाकिब के दम पर ही नहीं है। तमीम इकबाल, महमदुल्ला, मुश्फीकुर रहीम, लिटन दास, इन सभी ने भी शाकिब के साथ मिलकर स्कोरबोर्ड को चलाया है।

Advertisement

गेंदबाजी में कप्तान मशरफे मुर्तजा, मुस्तफीजुर रहमान टीम के लिए बड़ा रोल निभाते आए हैं। इस मैच में जीत बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भी जरूरी है। 

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का विजय क्रम रुक गया। मेजबान टीम के खिलाफ भारतीय टीम ने रन भी लुटाए और उसके बल्लेबाज रन भी नहीं बना पाए। 

भारतीय गेंदबाजों को इस मैच में बेहतर रणनीति और बैकअप प्लान के साथ उतरना होगा क्योंकि जिस तरह की बल्लेबाजी जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो ने की थी उस तरह की बल्लेबाजी तमीम, शाकिब और रहीम करने में सक्षम हैं। 

Advertisement

अगर भारतीय बल्लेबाजी की बात की जाए तो एक बार फिर भारत को गौर करना होगा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज का अंत तक न रहना टीम के लिए हार की संभावना को बढ़ा देता है। 

टीमें : 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या,केएल राहुल, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

Advertisement

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन, लिटन दास , मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर)।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार