टॉनटन, 8 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में आज अफगानिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड ने अपने दोनों मैच जीते हैं तो वहीं छुपा रुस्तम का तमगा लेकर वर्ल्ड कप में आई अफगानिस्तान अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है। अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का खाता खोलने के लिए उतारू होगी।

Advertisement

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी ने उसे निराश किया। कीवी टीम के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उसे एक और झटका लगा है। टीम के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार मोहम्मद शाहजाद घुटने में चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर इकराम अली खिल को टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

अब टीम की बल्लेबाजी मुख्यत: अब हसमतुल्लाह शाहिदी, हजरतुल्लाह जाजई और नूर अली जादरान के जिम्मे होगी। 

गेंदबाजी में राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान कीवी टीम की स्पिन के खिलाफ कमजोरी का फायदा उठाना चाहेंगे। 

वहीं अगर कीवी टीम की बात करें तो उसके लिए रॉस टेलर का फॉर्म में आना अच्छी खबर है, लेकिन विलियम्सन चाहेंगे कि बाकी के बल्लेबाज भी अपने बल्ले से रन करें। बांग्लादेश के खिलाफ टीम 245 के स्कोर को हासिल करने में लड़खड़ा गई थी। 

 

मिशेल सैंटनर और लॉकी फग्र्यूसन ने उसे बचा लिया था। बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजों की लापरवाही देखने को मिली थी। कीवी टीम को समझना होगा कि यही लापरवाही अगर अफगानिस्तान के खिलाफ की जाती है तो नतीजा कुछ भी हो सकता है। 

Advertisement

टेलर के अलावा मार्टिन गुप्टिल, कप्तान विलियम्सन, टॉम लाथम पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा। 

गेंदबाजी में दारोमदार ट्रेंट बाउल्ट पर जिम्मेदारी होगी। वह टीम के मुख्य गेंदबाज हैं और इंग्लैंड की परिस्थतियों में बेहतरीन फॉर्म में हैं। अगर बाउल्ट ने अपना जलवा दिखा दिया तो एक बार फिर अफगानिस्तान की टीम बड़े स्कोर के लिए जूझती दिख सकती है। 

टीमें (सम्भावित) : 

Advertisement

अफगानिस्तान :नूर अली जादरान, हज़रतुल्लाह ज़जई, रहमत शाह, हशमतुल्ला शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, इकराम अली जिल, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान।

न्यूजीलैंड : मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम लाथम (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार