जेक वेदरल्ड (48 रन) और उस्मान शिनवारी (3/32)  के दम पर क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने अबू धाबी में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में लाहौर कलंदर्स को 18 रनों से हरा दिया। क्वेटा के 158 रनों के जवाब में लाहौर की टीम 18 ओवरों में 140 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही क्वेटा ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। 

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी क्वेटा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज जेक वेदरल्ड ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान सरफराज अहमद ने नाबाद 34 रन और आजम खान ने 33 रनों की पारी खेली।

लाहौर के लिए जेम्स फॉल्कर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए, वहीं मोहम्मद हफीज और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाहौर टीम की शुरूआत खराब रही और 47 रन के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गए। टिम डेविड ने 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर से कोई साथ नहीं टिका। डेविड ने अपनी 27 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 3 छक्के जड़े। अंत में जेम्सर फॉल्कनर (नाबाद 12), शाहीन अफरीदी (12) और हारिस राउफ (19) ने छोटी-छोटी पारियां खेलकर हार के अंतर को कम किया। 

शिनवारी और शहजाद के अलावा क्वेटा के लिए मोहम्मद हसनैन और मोहम्मद नवाज ने 2-2 विकेट चटकाए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार