पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इस साल के पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान पीसीबी के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया और निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही वह टीम से जुड़ेंगे। अफरीदी क्वेटा ग्लैडिएटर्स के शुरुआती मैचों में भाग नहीं लेंगे और लाहौर के खिलाफ मैच के लिए टीम में शामिल होंगे। अफरीदी ने व्यक्तिगत और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण पीएसएल सीजन सात के बायो बबल को छोड़ दिया है।

Advertisement

अफरीदी ने कहा कि वह बायो बबल से बाहर निकल गए हैं और आवश्यक तीन दिवसीय क्वारंटीन अवधि को पूरा करेंगे, जिसके बाद वह क्वेटा टीम में शामिल होंगे।

Advertisement

जियो न्यूज को सूत्रों ने बताया कि ऑलराउंडर ने फ्रेंचाइजी प्रबंधन से व्यक्तिगत और स्वास्थ्य मुद्दों के कारण बायो-बबल से उन्हें माफ करने के लिए कहा था। सूत्रों ने बताया कि अफरीदी ने प्रबंधन को बताया है कि वह पीठ दर्द से पीड़ित हैं और उनकी पत्नी के एक रिश्तेदार का निधन हो गया है।

कराची के नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू होने वाला इस साल का पीएसएल अफरीदी का आखिरी टूर्नामेंट होगा।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार