Islamabad United vs Peshawar Zalmi: पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के पास मंगलवार (31 मार्च) को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के मुकाबले में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

बाबर ने अभी तक 349 मैच में 336 पारियों में 41.9 की औसत और 128.34 की स्ट्राईक रेट से 11944 रन बनाए हैं। अगर वह इस मैच में 56 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे कर लेंगे। अभी तक पाकिस्तान के एक और दुनिया के कुल 12 खिलाड़ी ही ऐसा कर पाए हैं।

Advertisement

अगर इस पारी में ही में वह 12000 रन पूरा कर लेते हैं तो सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 343 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।

टी-20 में सबसे तेज 12000 रन

क्रिस गेल: 343 पारियां

विराट कोहली: 360 पारियां

Advertisement

डेविड वॉर्नर: 368 पारियां

जोस बटलर: 405 पारियां

फाफ डु प्लेसिस: 406 पारियां

Advertisement

एलेक्स हेल्स: 432 पारियां

रोहित शर्मा: 466 पारियां

शोएब मलिक: 451 पारियां

Advertisement

रावलपिंडी पिंड्ज में खेले गए सीजन के पहले मुकाबले में 28 गेंदों में 39 रन की पारी खे थी और उस मैच में पेशावर को 5 विकेट से जीत मिली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि बाबर पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। बाबर ने अभी तक 99 पारियों में 44.54 की औसत से 3831 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार