10 जुलाई,(CRICKETNMORE)। भारत की महिला टी-20 टीम की कप्तान और अर्जुन अवॉर्ड सम्मान हासिल करने वाली हरमनप्रीत कौर को बड़ा झटका लगा है। ग्रेजुएशन की नकली डिग्री पाए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने डीएसपी पद से हटा दिया है। उनकी रेंक घटाकर अब उन्हें कांस्टेीबल बनाया जा रहा है। 

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से जुड़े सूत्रों ने बताया कि, हरमनप्रीत ने सरकार से कहा है कि उन्हें खुद यह जानकारी नहीं थी कि मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से हासिल की उनकी डिग्री नकली है। उन्होंने हमें बताया कि यूनिवर्सिटी में उनका एडमिशन उनके कोच ने कराया था और उन्हें एग्जाम को लेकर छूट थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें कांस्टेबल के पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है, क्योंकि वह सिर्फ 12वीं पास है। अगर वह आने वाले समय में शैक्षणिक आवश्यकता पूरी करती हैं यानी ग्रेजुएशन कर लेते हैं तो उन्हें दोबारा डीएसपी बना दिया जाएगा।

बता दें कि महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद पंजाब सरकार ने हरमनप्रीत जुलाई 2017 में डीएसपी रैंक की नौकरी ऑफर की थी। लेकिन तब वह पश्चिमी रेलवे में कार्यरत होने के कारण पंजाब पुलिस जॉइन नहीं कर पाई थी। जिसके बाद 1 मार्च 2018 को हरमनप्रीत ने डीएसपी रेंक पर पंजाब पुलिस जॉइन की थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार