Punjab Kings vs Rajasthan Royals: पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने मंगलवार (28 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए स्टोइनिस ने 22 गेंदों में 281.82 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 62 रन की पारी खेली,जिसमें 4 चौके और 6 छक्के जड़े।
इस दौरान स्टोइनिस ने बृजेश शर्मा द्वारा डाले गए पारी के 20वें ओवर में 24 रन बनाए और खास रिकॉर्ड बना दिया।
हिटमैन से निकले आगे
आईपीएल के 20वें ओवर में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ी स्ट्राइक रेट (कम से कम 100 रन) के मामले में स्टोइनिस पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के दौरान 20वें ओवर में 297.62 की स्ट्राईक रेटसे 250 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। एमएस धोनी और एबी डी विलियर्स जैसे दिग्गज बल्लेबाज इस लिस्ट में उनसे काफी पीछे हैं।
तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
Also Read: LIVE Cricket Score
एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा बार 16 से 20वें ओवर के बीच में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में एमएस धोनी (2) और दिनेश कार्तिक (2) को पछाड़कर संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने करियर में तीसरी बार यह कारनामा किया है।