इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने इतिहास रचते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन चेज़ कर दिए। दिल्ली के लिए इस मैच में केएल राहुल ने नाबाद 152 रनों की शतकीय पारी खेली थी जिसके दम पर पंजाब किंग्स के सामने उन्होंने 265 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन पंजाब के बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को 19वें ओवर में चेज़ करते हुए इतिहास रच दिया।

Advertisement

इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 67 गेंदों पर 16 चौके और 9 छक्के ठोककर नाबाद 152 रन ठोके। वहीं दूसरी तरफ नितीश राणा ने भी 44 गेंदों पर 11 चौके और 4 छक्के लगाकर 91 रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 264 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए।

Advertisement

पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट ही एक-एक विकेट निकाल पाए। इसके बाद जब पंजाब किंग्स की टीम इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनके ओपनर्स प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पावरप्ले में ही दिल्ली के होश उड़ा दिए और 6.5 ओवर में  126 रनों की साझेदारी कर डाली। आर्या ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 43 रन बनाए जबकि प्रभसिमरन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 76 रन बनाए और पंजाब को 7 गेंद रहते हुए 265 के लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए जबकि नेहाल वढेरा ने भी 25 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। दिल्ली के लिए इस मैच में कुलदीप यादव ने सबसे ज्य़ादा 2 विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल और विपराज निगम ने भी 1-1 विकेट लिए। इस जीत के साथ पंजाब की टीम 13 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है और वो अभी तक एक भी मैच नहीं हारे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार