पंजाब किंग्स (Punjab Kings)  ने आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के लिए इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद (Adil Rashid) के साथ करार किया है। राशिद को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाए रिचर्डसन (Jhye Richardson) की जगह टीम में शामिल किया गया है। पंजाब किंग्स ने प्रैस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी।

Advertisement

रिचर्डसन चोटिल होने के कारण यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल के दूसरे हाफ में नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने रिले मेरेडिथ की जगह ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन एलिस को टीम में शामिल किया था।

Advertisement

रशीद पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। आईपीएल 2021 की नीलामी में रशीद को कोई भी खरीदार नहीं मिला था।इंग्लैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रशीद संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 62 मैचों में 65 विकेट दर्ज हैं।  

रिचर्डसन को पंजाब किंग्स ने नीलामी में 14 करोड़ की भारी-भरकम रकम देकर खरीदा था। हालांकि उन्हें तीन ही मैच खेलने का मौका मिला और उनके खाते में तीन ही विकेट आए। हाल ही में खत्म हुए द हर्डेंड टूर्नामेंट में रशीद नॉर्दन सुपरचार्जर्स का हिस्सा थे और शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 12 विकेट चटकाए थे। 

पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर काबिज है। अब तक आठ मैच में पंजाब की टीम सिर्फ तीन में जीत हासिल कर पाई है। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार