आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। 11 मैचों में 5 जीत के साथ प्रीति जिंटा की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। पंजाब किंग्स के खिलाड़ी अपने बाकी बचे मैचों के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। 

Advertisement

वहीं अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने-जाने वाले शिखर धवन को टीम की मालकिन प्रीति जिंटा के साथ जमकर कसरत करते हुए देखा गया। शिखर धवन ने प्रीति जिंटा संग जिम के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए धवन ने लिखा, 'एक अच्छा जिम सेशन था।'

Advertisement

वहीं वर्कआउट के दौरान शिखर धवन को वायरल हो रहे डॉयलॉग 'छोटी बच्ची हो क्या?' को भी मिमिक करते हुए सुना गया। शिखर धवन द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर प्रीति जिंटा ने भी कमेंट किया है। प्रीति जिंटा ने कमेंट कर लिखा, 'अब मुझे पता चला कि जब आप जिम में शिखर धवन से मिलते हैं तो क्या होता है और वह आपके वर्कआउट के लिए इस पागल डायलॉग को राइम करते हैं।'

शिखर धवन के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। धवन के इस वीडियो में को अबतक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है वहीं इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी आ रहे हैं। बता दें कि आईपीएल 2022 में भी शिखर धवन का बल्ला गरजा है। धवन ने अब तक 11 मैचों में 42.33 की औसत के साथ 381 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार