श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने मंगलवार (15 अप्रैल) को चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 16 रनों से हरा दिया। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स 15.3 ओवर में 111 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने 30 रन औपर प्रियांश आर्य ने 22 रन बनाए।  इसके जवाब में केकेआर 15.1 ओवर में 95 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा  37 रन बनाए। 

Advertisement

इस जीत के साथ ही पंजाब ने आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इसके अलावा ऐसा गजब रिकॉर्ड बना दिया जो इससे पहले टी-20 क्रिकेट में दुनिया की दो टीम ने ही किया था। 

पंजाब किंग्स टी-20 क्रिकेट मे दुनिया की तीसरी टीम बन गए हैं, जिसने 120 से कम का स्कोर डिफेंड किया है, लेकि  240 रन से ज्यादा का स्कोर डिफेंड करने में असफल रही है। बता दें कि इस सीजन ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में पंजाब की टीम 245 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद भी मुकाबला हार गई थी। 

इससे पहले न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने ही ऐसा किया था। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

पंजाब की छह मैच में यह चौथी जीत है औऱ टीम का आठ पॉइंट्स के साथ नेट रनरेट  +0.172 हो गया है। इस मुकाबले से पहले पंजाब छठे नंबर पर थी और अब लखनऊ सुपर जायंट्स को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ गई है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार