ब्लॉमफोनटेन (दक्षिण अफ्रीका), 19 जनवरी | श्रीलंका ने यहां जारी आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में रविवार को मौजूदा विजेता भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पहला मैच है और वे अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर 19 टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक खास रिकॉर्ड यूथ वनडे क्रिकेट में बना दिया है। यशस्वी जायसवाल यूथ वनडे क्रिकेट में भारत के तरफ से सबसे तेजी से 1000 रन बनानें वाले तीसरे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। युथ वनडे क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने केवल 22 पारियों में 1000 रन बनाए।

Advertisement

यशस्वी जायसवाल से आगे यूथ वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद हैं। शुभमन गिल ने 13 पारियों में 1000 रन यूथ वनडे क्रिकेट में बनाए हैं तो वहीं उन्मुक्त चंद ने केवल 17 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। 

 

टीमें :

भारत : यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रूव चंद जुरेल (विकेटकीपर), सिद्देश वीर, शुभांग हेग्डे, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह और कार्तिक त्यागी।

Advertisement

श्रीलंका : कामिल मिशारा (विकेटकीपर), नावोद पारानाविथाना, रविंडु राशांथा, तावीशा अभिषेक, निपुन धनंजय (कप्तान), सोनल दिनुशा, काविंदु नादीशान, आमशी डी सिल्वा, एल.एम दिलशान, माथिशा पाथिराना।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार