साउथ अफ्रीका के ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह डी कॉक के वनडे करियर का 17वां शतक है। डी कॉक ने 130 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 124 रनों की पारी खेली और जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए। 

Advertisement

तीन दिग्गजों की बराबरी

Advertisement

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने के मामले में डी कॉक संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के खिलाफ 16वीं पारी में डी कॉक ने छठा वनडे शतक जड़ा है। इस मामले में उन्होंने एबी डी विलियर्स (32 पारियों में 6 शतक), रिकी पोंटिंग (59 पारियों में 6 शतक) और कुमार संगाकारा (71 पारियों में 6 शतक) की बराबरी की।

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम है। जयसूर्या ने भारत के खिलाफ 85 पारियों में 7 शतक जड़े थे। 

तोड़ा सहवाग-फिंच का रिकॉर्ड

डी कॉक एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे तेज छह वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने सिर्फ 16 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और एरॉन फिंच के नाम था। सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ और फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 पारियों में 6 शतक जड़े थे।

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे

डी कॉक बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने के मामले में एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। गिलक्रिस्ट के नाम 16 वनडे शतक दर्ज हैं, वहीं डी कॉक के अब 17 शतक हो गए हैं। कुमार संगाकारा 23 शतक के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

भारत के खिलाफ 1000 रन

Advertisement

डी कॉक भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 16 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कस्टर्न ने 19 पारियों मे यह कमाल किया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार