Quinton de Kock Records: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए इतिहास रच दिया है। डी कॉक ने शानदार शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार (16 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 24वें और इस सीजन अपने मुकाबले में डी कॉक ने शानदार बल्लेबजी करते हुए 60 गेंदों में नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस शतकीय पारी के साथ ही डी कॉक अब आईपीएल में 3 अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

उन्होंने इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी सेंचुरी लगाई थी, और अब मुंबई इंडियंस के लिए शतक ठोककर इस खास क्लब में एंट्री मार ली है। उनसे पहले सिर्फ केएल राहुल और संजू सैमसन ही ऐसा कर पाए थे, लेकिन दोनों भारतीय खिलाड़ी हैं। ऐसे में डी कॉक आईपीएल में ये कारनामा करने वाले कुल मिलाकर तीसरे खिलाड़ी बने हैं।

IPL में 3 अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ी:

  1. केएल राहुल – पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स
  2. संजू सैमसन – दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स
  3. क्विंटन डी कॉक – दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस

इतना ही नहीं, डी कॉक ने इस मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईपीएल में 3000 रन पूरे करने वाले पहले विदेशी विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट (2069 रन) दूसरे स्थान और जोस बटलर (1689 रन) तीसरे स्थान पर हैं।

अब ये भी जान लिजिए कि डी कॉक ने अपनी इस पारी के चलते आईपीएल में 25वीं बार 50+ स्कोर पार किया और में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने इस लीग में 24 बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली है। वहीं ये रिकॉर्ड फिल्हाल केएल राहुल का नाम दर्ज है। राहुल ने 31 बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। डी कॉक की शतकीय पारी के अलावा नमन धीर ने भी 50 रन की अहम पारी खेली। वहीं पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार