Pakistan vs South Africa 2nd ODI: साउथ अफ्रीका के ओपनिंग विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने गुरुवार (6 नवंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में शानदार शतक जड़कर धमाल मचा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए डी कॉक  ने 103.36 की स्ट्राईक रेट से 119  गेंदों में नाबाद 123 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के जड़े। डी कॉक के वनडे करियर का यह 22वां शतक है और इस पारी के दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

तोड़ा एबी डी विलियर्स औऱ क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Advertisement

सबसे कम वनडे पारियों में 22 शतक जड़ने के मामले में डी कॉक चौथे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 157  पारियों में यह मुकाम हासिल कर हमवतन एबी डी विलियर्सको पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 186 पारियां खेली थी। 

इसके अलावा बतौर ओपनर वनडे में सबसे कम पारियों में 22 शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। डी  कॉक ने 154 पारियों में ऐसा कर के क्रिस गेल (241 पारी) को पछाड़ा। 

हर्शल गिब्स को पछाड़ा

वनडे में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हर्शल गिब्स को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके आसे अब हाशिल अमला (27) और एबी डी विलियर्स (25) ही हैं। 

Advertisement

एशिया में कमाल

डी कॉक एशिया में बतौर विदेशी बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में क्रिस गेल (8) से आगे निकल गए हैं। उनका एशिया में यह नौंवा शतक है और उनसे आगे अब एबी डी विलियर्स (10) हैं। 

बता दें  कि वनडे  से संन्यास वापस लेकर डी कॉक ने इस सीरीज से साउथ अफ्रीका टीम में वापसी की है और शानदार प्रदर्शन किया। इस मैदान पर ही हुए पहले वनडे में डी कॉक ने 63 रन की पारी खेली थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के  नुकसान पर 269 रन बनाए। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 40.1 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ  साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज 1-1  से बराबर कर ली है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार