Advertisement

India vs South Africa 3rd ODI: साउथ अफ्रीका के ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंडन डी कॉक (Quinton de Kock ) ने शनिवार (6 दिसंबर) को भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार शतक जड़ककर इतिहास रच दिया। डी कॉक ने 88 गेंदों में 106 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के जड़े।

Advertisement

बतौर विकेटकीपर वर्ल्ड रिकॉर्ड

बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में डी कॉक संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उनका इस रोल में यह 23वां शतक है और उन्होंने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमा संगाकारा की बराबरी की।

बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे में सबसे ज्यादा शतक

23- क्विंटन डी कॉक

Advertisement

23- कुमार संगाकारा

19- शाई होप

16- एडम गिलक्रिस्ट

Advertisement

11- जोस बटलर

विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक

विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने मामले में क्विंटन डी कॉक संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आए गए हैं। उन्होंने भारत में अपना सातवां वनडे शतक जड़ते हुए सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, एबी डी विलियर्स और रोहित शर्मा की बराबरी की।

Advertisement

विदेशी सरजमीं में सबसे ज्यादा वनडे शतक

7 - सचिन तेंदुलकर,यूएई

7 - सईद अनवर,यूएई

Advertisement

7 - एबी डिविलियर्स, भारत

7 - रोहित शर्मा, इंग्लैंड

7 - क्विंटन डी कॉक, भारत

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट को भी पछाड़ा

बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी डी कॉक के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने सातवां शतक जड़कर एडम गिलक्रिस्ट और कुमार संगाकारा को पछाड़ा,जिन्होंने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एक टीम के खिलाफ 6-6 शतक जड़े।

बतौर विकेटकीपर एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा वनडे शतक

Advertisement

7 - क्विंटन डी कॉक बनाम भारत

6 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम श्रीलंका

6 - कुमार संगकारा बनाम भारत

Advertisement

5 - कुमार संगकारा बनाम बांग्लादेश

4 - क्विंटन डी कॉक बनाम श्रीलंका

4 - कुमार संगकारा बनाम इंग्लैंड

Advertisement

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के साथ संयक्त रूप से पहले नंबर प आ गए हैं। 23 वनडे पारियों मे डी कॉक का सातवां शतक है और भारत के खिलाफ इतने शतक जयसूर्या ने 85 पारियों में जड़े थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार