CPL 2026: क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) के इस मुकाबले में शानदार लय में नजर आ रहे थे। बारबाडोस ट्राइडेंट्स (Barbados Tridents) के लिए उन्होंने तेजतर्रार 42 रन की पारी खेली। लेकिन हसन खान (Hassan Khan) ने अपनी ही गेंद पर एक शानदार क्विक कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया।

Advertisement

CPL 2026 का चौथा मुकाबला बुधवार (12 अगस्त) को जमैका के सबीना पार्क में जमैका किंग्समेन और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

बारबाडोस की पारी के दौरान साउथ अफ्रीका के स्टार अनुभवी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तेजी से रन बनाते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाने में अहम योगदान दिया। हालांकि, हसन खान ने उनका विकेट लेकर उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया।

यह घटना बारबाडोस ट्राइडेंट्स की पारी के 11वें ओवर में देखने को मिली। हसन खान ने इस ओवर की आखिरी गेंद डी कॉक के सामने फुल लेंथ पर डाली। डी कॉक इस गेंद को लेग साइड की तरफ खेलने की कोशिश में थे, लेकिन गेंद बल्ले से लगने के बाद वापस गेंदबाज की तरफ चली गई।

हसन खान ने बिना कोई समय गंवाए तेजी से रिएक्ट किया और जमीन के कुछ इंच उपर दोनों हाथों से गेंद को लपक लिया। इस तरह उन्होंने क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेज दिया। डी कॉक ने आउट होने से पहले 25 गेंदों में 42 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनकी पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। 

VIDEO:

मैच की बात करें तो बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 206 रन बनाए। टीम के लिए क्विंटन डी कॉक के अलावा किंग ने 51 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में नाबाद 50 रन ठोके।

Also Read: LIVE Cricket Score

207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका किंग्समेन की टीम ने भी मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। आंद्रे रसेल ने सिर्फ 38 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कीसी कार्टी ने 27 गेंदों में 45 रन बनाए। हालांकि, जमैका किंग्समेन लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचने के बावजूद मुकाबला अपने नाम नहीं कर सकी और 5 रन लक्ष्य से पीछे रह गई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार