लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के ओपनर क्विंटन डी कॉक ( Quinton De Kock) और केएल राहुल (KL Rahul) ने बुधवार (18 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में पहले विकेट के लिए 20 ओवरों में नाबाद 210 रनों की साझेदारी कर इतिहास रच दिया। यह आईपीएल में पहले विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। पहली बार आईपीएल में पहले विकेट के लिए 200 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। 

Advertisement

इस मामले में उन्होंने जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मैच में 185 रनों की साझेदारी की थी। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर और क्रिस लिन हैं। इन दोनों की जोड़ी ने 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ नाबाद 184 रनों की साझेदारी की थी। 

Advertisement

इससे पहले इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 182 रनों को ओपनिंग साझेदारी की थी। 

डी कॉक ने 70 गेंदों में 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 140 रन, वहीं राहुल ने 51 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। डी कॉक द्वारा बनाए गए 140 रन, इस टूर्नामेंट में तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इस मामले में क्रिस गेल (नाबाद 175) और ब्रेंडन मैकुलम (नाबाद 158) ही उनसे आगे हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार