जोहान्सबर्ग, 1 अप्रैल | वांडर्स मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के चौथे एवं आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के बाद गेंदबाज मेहमान आस्ट्रेलिया पर हावी रहे।

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अपनी पहली पारी में 488 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर वर्नोन फिलेंडर (17-3) की अगुवाई में टीम ने अपने गेंदबाजों के दम पर दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया के 110 रनों पर ही छह विकेट गिरा दिए हैं। 

Advertisement

फिलेंडर के अलावा कागिसो राबाडा, मोर्ने मोर्केल, केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।  कप्तान टिम पेन पांच और पैट कमिंस सात रन बनाकर स्टम्प्स तक नाबाद हैं।

इसके अलावा आपको बता दें कि जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो आमूमन नहीं देखा जाता है। हुआ ये कि मैच जब शॉन मार्श  बल्लेबाजी कर रहे थे तो तभी उनका स्टंपिंग क्विंटन डीकॉक से मिस गई गई।

आपको जानकर हैरानी होगी जब क्विटंन डीकॉक स्टंप करने की कोशिश कर रहे थे तभी ना जाने वहां पर एक मधुमक्खी कहां से आ गई और क्विटंन डीकॉक स्टंप करने से चुक गए।

Advertisement

जैसे ही क्विंटन डीकॉक स्टंप करने की कोशिश कर रहे थे तभी मधुमक्खी ने उनको डंक मार ली जिसके कारण शॉन मॉर्श स्टंप आउट होने से बच गए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार