रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2025 में डिंडीगुल ड्रैगन्स की कप्तानी कर रहे हैं और इस टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस के खिलाफ उनकी टीम को 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में अश्विन ना तो बल्ले से अपनी छाप छोड़ पाए और ना ही गेंद से वो कोई कमाल दिखा पाए लेकिन इसके बावजूद वो गलत कारणों से सुर्खियों में छाए रहे।

Advertisement

इस मैच मे ओपनिंग करने आए अश्विन ने एलबीडब्लू करार दिए जाने के बाद महिला अंपायर से जमकर नाराज़गी जाहिर की। अंपायर द्वारा एलबीडब्लू करार दिए जाने के बाद अश्विन इस फैसले से स्तब्ध रह गए और हताशा में उन्होंने अपना पैड बल्ले से पटक दिया। ये घटना पारी के पांचवें ओवर में देखने को मिली जब आर साई किशोर द्वारा फेंके गए इस ओवर में अश्विन ने पैडल स्वीप खेलने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को कनेक्ट करने से पूरी तरह से चूक गए और गेंद पैड पर जा लगी।

Advertisement

साईं किशोर और उनकी टीम ने अपील की और अंपायर ने उंगली उठाने में ज़रा भी संकोच नहीं किया, जिससे अश्विन नाराज़ हो गए। उनकी नाराजगी देखते ही बनते थी क्योंकि ऐसा लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई है और वो नॉटआउट दिए जा सकते थे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो ड्रैगन्स का पहला विकेट 39 रन पर गिर गया था, लेकिन इसके बावजूद पूरी टीम 16.2 ओवर में 93 रन ही बना पाई। कप्तान अश्विन दोहरे अंक तक पहुंचने वाले तीन क्रिकेटरों में से एक थे और बाद में विपक्षी टीम ने सिर्फ 1 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में बल्ले से 18 रन बनाने वाले अश्विन गेंद से बहुत महंगे साबित हुए और अपने दो ओवरों में बिना विकेट लिए वो 28 रन लुटा गए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार