आईपीएल फ्रेंचाईज़ी चेन्नई सुपरकिंग्स ने मेगा ऑक्शन 2025 में रविचंद्रन अश्विन को 9.75 करोड़ रु में खऱीद लिया है जिसका मतलब ये है कि अश्विन 10 साल बाद एक बार फिर से पीली जर्सी में नजर आएंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) में अपनी वापसी पर उत्साह व्यक्त करते हुए अश्विन ने अपना पहला रिएक्शन भी दिया और कहा कि वो रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में और एमएस धोनी के साथ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Advertisement

2009 से 2015 तक सीएसके के लिए खेलने वाले अनुभवी स्पिनर 2018 की नीलामी के बाद से फ्रैंचाइज़ी से दूर थे। चेन्नई ने नीलामी के पहले दिन अनुभवी स्पिनर के लिए पूरी ताकत लगाने का फैसला किया और आरसीबी, एलएसजी और आरआर जैसी टीमों से प्रतिस्पर्धा को मात दी। अब सीएसके ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो जारी किया जिसमें अश्विन का पहला रिएक्शन देखा जा सकता है।

Advertisement

इस वीडियो में बोलते हुए, अश्विन ने कहा, "वो कहते हैं कि जीवन एक चक्र है। मैंने 2008 से 2015 तक उनके लिए खेला। मैं हमेशा उनका ऋणी हूं। मैंने सीएसके में जो कुछ भी सीखा, उसने मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना आगे बढ़ाया है। मुझे सीएसके के लिए खेले हुए 10 साल हो गए हैं। कीमत, सीएसके द्वारा मुझे खरीदना और ये सब कुछ है। लेकिन, मैं पुरानी यादों को ताजा कर रहा हूं, क्योंकि सीएसके ने बोली लगाने की जंग के दौरान मेरे लिए उसी तरह लड़ाई लड़ी, जैसे उन्होंने 2011 में की थी। ये पुरानी यादों को ताजा करने जैसा था। ये एक बहुत ही खास एहसास है।"

आगे बोलते हुए अश्विन ने कहा, "मैंने बहुत सारे फैंस के बैनर देखे हैं। मैंने वहां राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला है। मैंने चेन्नई में खेला है और मैंने देखा है कि जब मैं गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहा होता हूं तो सीएसके के प्रशंसक चिल्लाते या जश्न नहीं मनाते। मैं सीएसके में वापस आकर बहुत खुश हूं। मैं लगातार बढ़ते प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए उत्सुक हूं। एमएस धोनी के साथ खेलने और रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में खेलने के लिए उत्सुक हूं।"

आपको बता दें कि नीलामी के दौरान सीएसके ने 10 करोड़ रुपये में नूर अहमद को भी खरीदा है जिससे उनका स्पिन अटैक और भी मज़बूत हो गया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार