आगामी आईपीएल 2022 सीज़न से पहले मेगा ऑक्शन होना है जिस पर सभी फैंस की निगाहें बनी हुई हैं। हालांकि, सीएसके के फैंस आगामी नीलामी के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि टीम कुछ पुराने खिलाड़ियों को दोबारा से अपने खेमे में शामिल कर सकती है।

Advertisement

ऐसा ही एक चेहरा है रविचंद्रन अश्विन। अश्विन 2008 से 2015 तक चेन्नई फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा थे। उन्होंने गत चैंपियन के लिए खेलते हुए बहुत शानदार प्रदर्शन किया था और उनके आईपीएल प्रदर्शन ने ही उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलाने में मदद की थी। गुरुवार को अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर '40 शेड्स ऑफ ऐश' नाम से एक नया शो शुरू किया, जहां उन्होंने ट्विटर पर फैंस द्वारा पूछे गए 40 सवालों के जवाब दिए।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने सीएसके के बारे में पूछे गए एक सवाल के बारे में जवाब दिया और कहा, “सीएसके मेरे दिल के करीब है, मेरे लिए सीएसके एक स्कूल की तरह है। यहीं पर मैंने प्री केजी, एलकेजी, यूकेजी, प्राइमरी स्कूल में दाखिला लिया, फिर मैंने अपना मिडिल स्कूल किया, और फिर हाई स्कूल शुरू किया और 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पूरी करके मैं दूसरे स्कूल में चला गया। मैंने अपनी 11वीं और 12वीं एक-दो साल, बाहर की। फिर मैंने कुछ साल जूनियर कॉलेज में किया। लेकिन सब कुछ पूरा करने के बाद जाहिर तौर पर घर आना ही है ना? इसलिए मैं भी घर वापस आना पसंद करूंगा, लेकिन ये सब नीलामी पर निर्भर करता है।” 

अश्विन के इस बयान से ज़ाहिर है कि वो सीएसके के साथ जुड़ने के लिए बेताब हैं। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या एमएस धोनी अश्विन को अपने प्लान्स में शामिल करना चाहते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार