आईपीएल 2022 के 20वें मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए जिसका मतलब ये है कि लखनऊ सुपरजाएंट्स को अपना विजयी अभियान जारी रखने के लिए 166 रनों की दरकार होगी। इस मैच में एक समय लखनऊ की टीम टॉप पर नज़र आ रही थी लेकिन रविचंद्रन अश्विन और शिमरोन हेटमायर ने आखिरी ओवरों में चौकों-छक्कों की बारिश करके अपनी टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया।

Advertisement

राजस्थान के मैनेजमेंट ने अश्विन पर भरोसा जताते हुए उन्हें रियान पराग से पहले बल्लेबाज़ी के लिए भेजा और अश्विन ने भी इस भरोसे को टूटने नहीं दिया। अश्विन अपनी मर्जी से रिटायर्ड आउट हुए और इससे पहले उन्होंने 23 गेंदों में 28 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो छक्के भी लगाए।

Advertisement

अश्विन ने ये छक्के कृष्णप्पा गौतम के ओवर में लगाए। गौतम 16वें ओवर की शुरुआत करने आए और शायद उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि अश्विन उनके इस ओवर में बदले तेवरों के साथ नजर आएंगे। अश्विन ने इस ओवर की पहली दो गेंदों में एक के बाद एक लंबे छक्के लगाकर लखनऊ के खेमे में खलबली मचा दी। अश्विन के छक्के देखकर गौतम का मुंह लटका हुआ नज़र आया।

इस मैच की बात करें तो लखनऊ की टीम पिछले दोनों मुकाबले जीतकर आ रही है ऐसे में अगर केएल राहुल की टीम ये मुकाबला भी जीतने में सफल रही तो वो जीत की हैट्रिक पूरी कर लेंगे। वहीं, राजस्थान की टीम भी इस मुकाबले को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार