Ashwin vs Labuschagne: भारत और ऑस्ट्रेलिया दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 4 मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए आमने-सामने हैं। अनुभवी भारतीय स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) ने हमेशा की तरह इस बार भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। अश्विन जो मांकडिंग करने के लिए भी काफी ज्यादा जाने जाते हैं उन्हें नॉन-स्ट्राइकर एंड पर Marnus Labuschagne को रनआउट करने की इनडायरेक्ट धमकी देते हुए देखा गया।

Advertisement

ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 19 वें ओवर के दौरान देखने को मिली जब आर अश्विन को गेंदबाजी करते हुए रुकते देखा गया। मार्नस लाबुशेन अश्विन के गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज छोड़कर आगे निकलते हुए नजर आ रहे थे। यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है कि अश्विन ने मार्नस लाबुशेन को चेतावनी देने के लिए ऐसा किया हो लेकिन, इस इनडायरेक्ट धमकी के बाद मार्नस लाबुशेन का रिएक्शन भी देखते बनता था।

Advertisement

अगली गेंद पर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मार्नस लाबुशेन को स्टंप्स के बहुत पीछे खड़ा हुआ देखा गया। वहीं अगर मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की पहली पारी 263 रनों पर सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 81 रनों की पारी खेली वहीं पीटर हैंड्सकॉम्ब 72 रन बनाकर नाबाद रहे। 

टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए वहीं अश्विन और जडेजा ने 3-3 विकेट लिए। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने मैट रेनशॉ की जगह ट्रेविस हेड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया वहीं मैथ्यू कुहनमैन उनके लिए डेब्यू कर रहे हैं। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह शामिल किया गया है। पहले दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार