आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फाइनल खेल रही है, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेलने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो जोश हेजलवुड के बाहर होने के बाद उनकी प्लेइंग इलेवन लगभग सामने आ चुकी है लेकिन भारतीय टीम अभी भी अपनी 11 को लेकर दुविधा में नजर आ रही है।

Advertisement

ओवल की पिच पर तेज़ गेंदबाजों को मदद मिलने की बहुत संभावना है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि तीसरे दिन के बाद इस विकेट पर स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि भारतीय टीम दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरे या एक और अगर एक स्पिनर खेलेगा तो वो रविचंद्रन अश्विन होंगे या रविंद्र जडेजा।खैर कई लोग इस दुविधा में फंसे हुए हैं लेकिन बल्लेबाजी के दिग्गज सुनील गावस्कर ने अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन चुन ली है।

Advertisement

गावस्कर ने रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा दोनों को शामिल करते हुए केएस भरत को अपना विकेटकीपर चुना है। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी और कहा, “मैं बल्लेबाजी के बारे में बात करूंगा और ओपनर्स रोहित शर्मा और शुभमन गिल होंगे। नंबर 3 (चेतेश्वर) पुजारा, नंबर 4 (विराट) कोहली, नंबर 5 अजिंक्य रहाणे हैं। मुझे लगता है कि नंबर 6 या तो (केएस) भरत या ईशान किशन होंगे। वो भरत के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने अब तक सभी मैच खेले हैं। तो शायद छह पर भरत होंगे।"

आगे बोलते हुए गावस्कर ने कहा, "नंबर 7 (रविंद्र) जडेजा होंगे। अगर मौसम के लिहाज से दिन अच्छा हुआ, तो मुझे लगता है कि आप नंबर 7 और नंबर 8 पर जडेजा और (रविचंद्रन) अश्विन को देख रहे हैं। 9, 10 और 11 में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शायद शार्दुल ठाकुर होंगे।"

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए सुनील गावस्कर की भारतीय प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार