आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 33वें मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर पहली जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा हुआ है। अगर इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाज़ी की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन ने शानदार वापसी करते हुए दो विकेट चटकाए।

Advertisement

अश्विन ने 1577 दिनों बाद भारतीय टीम में वापसी की और ये वापसी सालों साल तक याद रखी जाएगी। अश्विन ने लगभग पांच सालों बाद टी-20 क्रिकेट में नीली जर्सी पहनी और धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया।

Advertisement

अश्विन ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में लाजवाब गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर 2 बहुमूल्य विकेट लिए। इस मैच में अश्विन की गेंदबाज़ी देखकर कोई ये नहीं कह सकता था कि वो पांच साल बाद भारत के लिए टी-20 क्रिकेट खेल रहे थे।

इस जीत में टीम इंडिया के लिए अश्विन के अलावा और भी कई पॉज़ीटिव निकल कर आए लेकिन अगर स्पिन डिपार्टमेंट की बात की जाए, तो अश्विन और जडेजा की जोड़ी एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए धमाल मचाती हुई दिखी और अब यहां से ये धमाल और भी बेमिसाल होते हुए दिख रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार