इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की सबसे कामियाब टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आगामी सीजन से पहले एक बार फिर अपनी कमर कस चुकी है। मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को वापस अपनी टीम में शामिल किया है और उनके लिए एक बड़ी कीमत गुजरात टाइटंस को चुकाई है। यानी अब एक बार फिर हार्दिक MI की जर्सी में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं है कि इस धाकड़ इंडियन ऑलराउंडर के साथ अब पांच बार की चैंपियन टीम और भी ज्यादा खतरनाक हो चुकी है।

Advertisement

इंडियन टीम के स्टार अनुभवी गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन भी इस बात से पूरी तरह परिचित है और उन्होंने आगामी सीजन से पहले ही मुंबई इंडियंस के 11 खिलाड़ियों को चुनकर उनकी सबसे खतरनाक टीम को बनाया है। अश्विन द्वारा चुनी गई टीम ऑन पेपर बेहद खतरनाक दिख रही है और किसी भी विपक्षी टीम पर कहर बनकर टूट सकती है।

Advertisement

आपको बता दें कि अश्विन ने मुंबई इंडियंस के द्वारा अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने से पहले ही ये काम कर दिया था। उन्होंने इस पर एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी साझा किया था। अश्विन ने आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI को चुनते हुए उसमें विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर सिर्फ दो खिलाड़ियों को रखा था, वहीं टीम के बाकी 9 खिलाड़ी पूरी तरह भारतीय थे।

इस टीम में रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहर वढेरा, टिम डेविड, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावाल, आकाश मधवाल, और 11वें खिलाड़ी के तौर पर जोफ्रा/मेरेडिथ/बेहरेनडॉर्फ/स्टार्क/ कमिंस में से कोई एक शामिल थे।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है। इसके अलावा अब राइली मेरेडिथ भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अपने कुल 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। वहीं स्टार्क और कमिंस इस आईपीएल ऑक्शन में नज़र आ सकते हैं, ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें खरीद सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार