दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम से अलग हो सकते हैं। वह सीएसके अकेडमी के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन भी हैं और वह इस पद को भी छोड़ेंगे। हितों के टकराव की संभावित स्थिति से बचने के लिए, अगर वह दूसरी फ्रेंचाइजी में जाते हैं।

Advertisement

क्रिकबज की खबर के अनुसार, “अश्विन ने अपने फैसले की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट को दे दी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उनके टीम से अलग होने का कारण क्या है। पिछले कुछ दिनों में चेन्नई में सीएसके के अधिकारियों, पूर्व कप्तान एमएस धोनी के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ के बीच मीटिंग चल । ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि इस मीटिंग में अगले साल होने वाले सीजन को लेकर योजना बनाई जा रही थी।

Advertisement

बता दें कि 2025 में 10 साल बाद चेन्नई की टीम में शामिल हुए थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।  उन्होंने चेन्नई के लिए 9 मैच खेले, जिसमें उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह सिर्फ 7 विकेट ही ले पाए। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी कोई योगदान नहीं दे पाए।  

2009 में डेब्यू करने वाले अश्विन ने आईपीएल में 220 मैच में 7.28 की इकॉनमी रेट स 187 विकेट लिए हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी 833 रन बनाए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

अश्विन ने आईपीएल में अपने सफर की शुरूआत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही की थी।  वह 2015 तक लगातार छह सीजन चेन्नई के लिए खेले थे। इसके बाद वह दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए खेले। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार