आईपीएल 2022 के 44वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत हासिल कर ली। हालांकि, ये जीत हासिल करने के लिए भी रोहित शर्मा की टीम को आखिरी ओवर तक का इंतज़ार करना पड़ा। राजस्थान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 158 रन बनाए थे और मुंबई को मैच जीतने के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे उन्होंने 20वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में वैसे तो कई सारे रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन जब रोहित शर्मा आउट हुए तो फैंस को एक मज़ेदार पल देखने को मिला जिसने काफी सुर्खियां भी बटोरीं। दरअसल, हुआ ये कि संजू सैमसन ने मुंबई की पारी के तीसरे ओवर की जिम्मेदारी रविचंद्रन अश्विन को दी और इस ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने रोहित को आउट कर दिया।

Advertisement

रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद स्टैंड में बैठी रोहित की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) काफी मायूस हो गई और उनकी आंखों में आंसू भी देखे गए। रितिका के साथ-साथ स्टैंड्स में अश्विन की पत्नी प्रीति नारायण (Prithi Narayanan) भी मौजूद थी और जब उन्होंने रितिका को मायूस होते देखा तो उनसे रहा नहीं गया और वो रितिका के पास जाकर उन्हें जादू की झप्पी देकर आई। इस घटना को कैमरामैन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया।

प्रीति की इस दिल जीत लेने वाली हरकत के कारण फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं और इस मैच से ज्यादा वो चर्चा का विषय बन गई। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो अश्विन ने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन तो किया ही साथ में उन्होंने बल्ले से भी अहम योगदान दिया। अश्विन ने सातवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 9 गेंदों में 21 रन बना दिए और अपनी टीम को 150 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार