टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। धोनी की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी था जब खूबसूरत एक्ट्रेस राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) के साथ उनके अफेयर की खबरें काफी उड़ी थीं। 

Advertisement

खबरों की मानें तो आईपीएल 2008 के दौरान लक्ष्मी और धोनी की मुलाकात हुई थी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि, धोनी या फिर राय लक्ष्मी की तरफ से कभी भी इस रिलेशनशिप को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा गया। हालांकि, राय लक्ष्मी को कई बार धोनी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए देखा जा चुका है।

Advertisement

एक इंटरव्यू के दौरान राय लक्ष्मी ने कहा था, 'धोनी और जो भी अन्य चीजें थीं वो कास्टिंग काउच नहीं था। आप किसी को पसंद करते हैं बाद में वो आपको पसंद नहीं आता चीजें आपके बीच ठीक से काम नहीं करती और आप लोग आपसी सहमती से अलग हो जातै हैं। मैंने ऐसा नहीं कहा कि मेरे रिलेशनशिप नहीं रहे हैं। मैं कई रिलेशनशिप से गुजरी हूं।'

राय लक्ष्मी ने आगे कहा, 'मैंने किसी को भी छिपाकर डेट नहीं किया। अगर मैं किसी को डेट कर रही हूं तो आप मुझे उसके साथ देखेंगे। मैं उसके बारे में बात नहीं करती ये अलग चीज है। लेकिन, मैं इससे दूर नहीं भागती। अगर मीडिया मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट करता है और मेरी तस्वीर खींचता है तो मुझे इससे कोई समस्या नहीं है।'

बता दें कि धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी रावत के साथ शादी कर ली थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को दो साल तक डेट भी किया था। धोनी अपनी शादीशुदा लाइफ में बेहद खुश हैं और उनकी एक नन्ही सी प्यारी बेटी भी है जिसका नाम उन्होंने जीवा रखा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार