Rachin Ravindra Bleeding After Got Hit: शनिवार, 08 फरवरी को न्यूजीलैंड ने ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को बेशक हरा दिया लेकिन इस मैच से पहले कीवी टीम के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई। टीम के स्टार खिलाड़ी रचिन रवींद्र फील्डिंग करते हुए गंभीर रूप से चोटिल हो गए जिसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों की सहायता से मैदान से बाहर ले जाया गया।

Advertisement

खुशदिल शाह का कैच पकड़ने के चक्कर में गेंद सीधा रवींद्र के चेहरे पर जा लगी जिसके बाद मैदान पर ही वो खून से लथपथ हो गए और बाकी खिलाड़ी उनकी मदद के लिए उनके पास पहुंच गए। ये घटना पाकिस्तान की पारी के 38वें ओवर में घटित हुई जब ओवर की तीसरी गेंद पर खुशदिल शाह ने डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर एक हवाई शॉट खेला और डीप में खड़े रचिन रवींद्र कैच पकड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार थे लेकिन शायद उन्हें दुधिया रौशनी में गेंद दिखी नहीं जिसकी वजह से गेंद सीधा उनके चेहरे पर जा लगी और वो कुछ देर के लिए अपने होश में नहीं रहे।

Advertisement

इसके बाद जैसे ही कैमरा उन पर गया तो उनके चेहरे से खून टपकता हुआ दिखा। इसके बाद तुरंत फीजियो मैदान पर आए और सुरक्षाकर्मियों की मदद से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। फिलहाल रवींद्र की चोट कितनी गंभीर है ये कहना मुश्किल है लेकिन कीवी फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर ना हो और वो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पूरी तरह फिट हो जाएं।

रचिन रवींद्र ने इस मैच में भी 19 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया जबकि गेंद से भी उन्होंने तीन ओवर गेंदबाजी की और बिना विकेट लिए 14 रन दिए। रवींद्र पिछले कुछ महीनों में शानदार फॉर्म से गुजरे हैं और अगर उनकी चोट गंभीर होती है तो ये कीवी टीम के लिए एक तगड़ा झटका होगा। ऐसे में आगे आने वाले कुछ दिन रचिन रवींद्र और कीवी टीम के लिहाज से काफी अहम होने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार