Rachin Ravindra Injured: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) को एक बड़ा झटका लगा है। उन्हें 22 अक्टूबर से भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज (NZ vs IND T20) खेलनी है, जिससे पहले टीम के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। उनके कंधे पर चोट आई है, जिसके कारण वो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

Advertisement

दाएं कंधे में लगी चोट: रचिन रविंद्र 16 सितंबर को ऑकलैंड में एक प्रमोशनल शूट के दौरान डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी समय उन्हें दाएं कंधे में चोट लगी और उनका कंधा अपनी जगह से खिसक गया। राहत की खबर ये है कि मेडिकल एक्सपर्ट ने शुरुआती जांच में कंधें में किसी बड़े स्ट्रक्चरल नुकसान की पुष्टि नहीं की है। हालांकि क्रिकेट में उनकी वापसी कब होगी, यह रिहैबिलिटेशन के शुरुआती कुछ हफ्तों में उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगा।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर लपटी तलवार: रचिन रविंद्र अपने कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड में होने वाली पांच टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। न्यूजीलैंड मेंस टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने रचिन की चोट को लेकर उनके लंबे समय तक फिट रहने की बात पर ध्यान देने की बात कही है।

उन्होंने कहा, "अगले छह महीनों में टेस्ट क्रिकेट का काफी व्यस्त कार्यक्रम है, इसलिए हम रचिन को जरूरत से पहले वापसी के लिए जल्दबाजी नहीं करना चाहते। उनके रिहैबिलिटेशन के लिए उन्हें बेहतरीन देखभाल मिल रही है और हम जल्द ही उनका टीम में स्वागत करने की उम्मीद कर रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रचिन रविंद्र का टी20 करियर: 26 वर्षीय रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के लिए अब तक 52 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, जिसकी 35 पारियों में उन्होंने 759 रन बनाए और 26 विकेट झटके। बात करें उनके पूरे टी20 करियर की तो उनके नाम 147 मैचों में 2477 रन और 96 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा रचिन न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट और 39 वनडे खेलने का अनुभव रखते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार