WEF vs MIL Match Report: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का छठा मुकाबला बीते शनिवार, 25 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जहां वेल्श फायर (Welsh Fire) ने 167 रन डिफेंड करके एमआई लंदन (MI London) को 15 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) रहे जिन्होंने 44 गेंदों पर 7 चौके और 7 छक्के लगाकर 98 रन ठोके और एक विकेट भी चटकाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया गया है।
कार्डिफ के मैदान पर MI London ने टॉस जीतकर वेल्श फायर को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 5 विकेट खोकर 167 रन बनाए। उनके लिए रचिन रविंद्र रविंद्र ने 222.73 की स्ट्राइक रेट से 98 रन ठोके और जो रूट ने 26 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली। फिल साल्ट (11 गेंदों पर 06 रन), मैथ्यू शॉर्ट (09 गेंदों पर 08 रन), जॉर्डन कॉक्स (09 गेंदों पर नाबाद 17 रन) और मार्को यानसेन (02 गेंदों पर 04 रन) ने भी टीम के लिए कुछ अहम रनों का योगदान किया।
बात करें एमआई लंदन के गेंदबाज़ों की तो ट्रेंट बोल्ट ने सबसे अच्छी गेंदबाज़ी की और 20 गेंदों पर 16 रन देकर 1 विकेट लिया। उनके अलावा रिचर्ड ग्लीसन, टॉम करन और राशिद खान ने भी एक-एक विकेट झटका।
यहां से अब MI London को ये मुकाबला जीतने के लिए 168 रन बनाने थे जिसका पीछा करते हुए वो अपनी पारी की 100 गेंदों पर 6 विकेट खोकर 152 रन ही जोड़ पाए। MI के लिए जेम्स विंस ने अर्धशतक जड़ा और 38 गेंदों पर 7 चौके 4 छक्के लगाकर 66 रन बनाए। उनके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 18 गेंदों पर नाबाद 24 रनों की पारी खेली।
हालांकि टीम के अधिकतर खिलाड़ी जैसे निकोलस पूरन (12 गेंदों पर 17 रन), जेसन रॉय (13 गेंदों पर 14 रन) और विल जैक्स (07 गेंदों पर 12 रन) अपनी बल्लेबाज़ी से कुछ खास नहीं कर पाए जिस वज़ह से टीम 168 रनों का टारगेट हासिल करने में नाकाम रही।
Also Read: LIVE Cricket Score
तो ऐसे वेल्श फायर ने ये मुकाबला 15 रनों से जीतकर अपने नाम किया। बात करें उनके गेंदबाज़ों की तो लॉकी फर्ग्यूसन ने 20 गेंदों पर 27 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा सैम कुक और रचिन रविंद्र ने 1-1 विकेट चटकाया। ये टूर्नामेंट में वेल्श फायर की दूसरी जीत है और अब वो पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गए हैं।