IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने संतुलित बल्लेबाजी करते हुए 181 रन का स्कोर खड़ा किया। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी की नींव रखी। इसके बाद कैमरून ग्रीन और रॉवमैन पॉवेल ने अहम रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 15वां मुकाबला गुरुवार (9 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को फिन एलन के रूप में शुरुआती झटका लग गया, जो सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बावजूद टीम ने पावरप्ले में 56 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने पारी की नींव रखते हुए दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 84 रन की शानदार साझेदारी की।

अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंदों में 45 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद कैमरून ग्रीन और रॉवमैन पॉवेल ने पारी संभालते हुए पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों में नाबाद 70 रन की साझेदारी की। कैमरून ग्रीन ने 24 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए, जबकि रॉवमैन पॉवेल ने 24 गेंदों में 39 रन जोड़ते हुए टीम के स्कोर को 181 रन तक पहुंचाया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी में मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टीमें इस मैच के लिए
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनूकुल रॉय, रॉवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट।

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जायंट्स  (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार