29 अक्टूबर। भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे परिवार के साथ समय बिताने के बाद ट्रेनिंग पर लौट आए हैं। 31 वर्षीय रहाणे ने कुछ समय के लिए खेल से ब्रेक लिया था क्योंकि वह दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी राधिका ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने सात अक्टूबर को अपने परिवार के साथ एक फोटो भी पोस्ट की थी, जिसके बाद पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी थी।

Advertisement

रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "परिवार के साथ महत्वपूर्ण समय बिताने के बाद अब वापस काम की ओर लौटने का समय है।"

Advertisement

उन्होंने हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में चार पारियों में एक शतक की मदद से 216 रन बनाए थे। टेस्ट में घर में तीन साल बाद उनका यह पहला शतक था। भारतीय टेस्ट उपकप्तान अब 14 नवंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार