10 अक्टूबर, इंदौर (CRICKETNMORE)। भारत की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 557 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। भारत के तरफ से जहां किंग कोहली ने 211 रन की शानदार पारी खेली तो वहीं रहाणे ने भी कमाल का खेल दिखाकर 188 रन बनाए।

#BREAKING: मोहम्मद कैफ ने ऐसा कमाल कर फिर से जगाई भारतीय वनडे टीम में वापसी की उम्मीद

Advertisement

हालांकि रहाणे दोहरा शतक जमाने से चुक गए लेकिन टेस्ट क्रिकेट में रहाणे ने भारत के तरफ से गजब का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

BREAKING: सर जडेजा ने किया ऐसा काम जिससे कोहली हो हुए खफा, भारतीय टीम पर लगा जुर्माना

Advertisement

रहाणे भारत के अकेले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने साल 2013- 14 से पिछले 9 टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करते हुए कम से कम एक पारी में 90 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। ऐसा कारनामा करने वाले रहाणे भारत के पहले बल्लेबाज हैं।

पिछले 9 टेस्ट मैचों में रहाणे का टेस्ट रिकॉर्ड..

96 रन साउथ अफ्रीका में

118 रन न्यूजीलैंड में

Advertisement

103 रन इंग्लैंड में

147 रन ऑस्ट्रेलिया में

98 रन बांग्लादेश में

Advertisement

126 रन श्रीलंका में

127 और 100 नॉट आउट रन  बनाम साउथ अफ्रीका

108 नॉट आउट वेस्टइंडीज में

Advertisement

इसके अलावा रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का सर्वाधिक स्कोर 188 रन भी बनानें में सफल रहे। इससे पहले रहाणे का सर्वाधिक स्कोर टेस्ट क्रिकेट में 147 रन था जो रहाणे ने साल 2014 में बनाए थे।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार