नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (144 नाबाद) और इशान किशन (114) के बीच हुई 210 रनों की साझेदारी के दम पर इंडिया-सी ने शनिवार को यहां फाइनल मुकाबले में इंडिया-बी को 29 रनों से हराकर देवधर ट्रॉफी 2018-19 सीजन का खिताब जीता। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करन उतरी इंडिया-सी की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाएं जिसके जवाब में इंडिया-बी की टीम 46.1 ओवर में 323 रनों पर सिमट गई। 

Advertisement

फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए इस मुकाबले में रहाणे और किशन ने अपनी टीम को दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 30.3 ओवर में 210 रन जोड़े। 

तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने किशन को आउट करके इंडिया-सी को पहला झटका दिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। किशन ने 87 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और छह छक्के लगाए जबकि रहाणे ने 156 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के मारे। 

शुभमन गिल ने 26 और सूर्यकुमार यादव ने 39 रनों का योगदान दिया। उनादकट ने तीन विकेट चटकाए। दीपक चहर और मयंक मरक डे को दो-दो मिकट मिले। 

Advertisement

पहाड़ जैस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया-बी की शुरुआत खराब रही और मयंक अग्रवाल 14 रन के निजी स्कोर पर ही आउट हो गए। उन्हें रजनीश गुरबाणी ने पवेलियन भेजा। 

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 148 रन बनाए लेकिन कोई अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाया। अय्यर ने अपनी पारी में 11 चौक्के और आठ छक्के लगाए। 

इंडिया-सी के लिए पप्पू रॉय ने तीन विकेट चटकाए जबकि नवदीप सैनी, विजय शंकर और गुरबाणी ने दो-दो विकेट लिए।

Advertisement

राहुल चहर को एक विकेट मिला। रहाणे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार