नई दिल्ली, 3 दिसम्बर | भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट के पहले दिन खेली गई युवा बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की नाबाद अर्धशतकीय पारी के लिए उनकी जमकर तारीफ की। रहाणे के नाबाद 89 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 231 रन बना चुकी है।

Advertisement

रहाणे अब तक इस श्रृंखला में संघर्ष करते नजर आए, लेकिन गुरुवार को वह बेहतरीन फॉर्म में दिखे। उन्होंने अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी में अब तक नौ चौके लगाए हैं और दो छक्के भी जड़े।

Advertisement

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद बांगर ने कहा, "श्रृंखला में इससे पहले वह जल्दबाजी में शॉट खेलने के प्रयास में छोटे स्कोर पर आउट होते रहे। लेकिन इस मैच में उन्होंने अपनी रणनीति बदली और विकेट पर अधिक से अधिक समय बिताने का लक्ष्य लेकर उतरे। लंबे प्रारूप वाले क्रिकेट में खेलने का यही सही तरीका है।"

बांगर ने कहा, "गेंदबाजों के समझने और विकेट की गति को भांपने के लिए कुछ समय की दरकार होती है। रहाणे की पारी इसका आदर्श उदाहरण है कि कैसे खेलना चाहिए। शुरुआती दो टेस्ट मैचों में कम स्कोर करने के बाद रहाणे ने यहां जिस तरह वापसी की है उससे उनकी मानसिक मजबूती का पता चलता है।"

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार