7 नवंबर। भारत के टेस्ट कप्तान रहाणे हाल ही में पिता बने हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान रहाणे को यह खुशखबरी मिली थी। सोशल मीडिया पर रहाणे ने अपनी बेटी की पहली झलक पोस्ट की है जिसमें बेटी बेहद ही क्यूट नजर आ रही है।
Advertisement
इसके साथ - साथ रहाणे ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी किया है। रहाणे ने अपनी बेटी का नाम आर्या रखा है। रहाणे ने बेटी की फोटो पोस्ट कर लिखा आर्या अजिंक्य रहाणे।
रहाणे और उनकी वाइफ राधिका बचपन की दोस्त हैं। आर्या अजिंक्य रहाणे का जन्म 5 अक्टूबर को हुआ था। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रहाणे ने शानदार परफॉर्मेंस किया था।