5 अक्टूबर।  भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य राहणे की पत्नी राधिका ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। रहाणे इस समय विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

Advertisement

रहाणे के पूर्व साथी हरभजन सिंह ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी और साथ ही बल्लेबाज को बधाई भी दी।

Advertisement

हरभजन ने लिखा, "नवेले पिता अजिंक्य रहाणे को बधाई। उम्मीद है कि मां और नन्हीं परी अच्छे होंगे। जिंदगी का बेहतरीन हिस्सा अब शुरू हुआ है।"

रहाणे ने अपनी बचपन की दोस्त राधिका से 2014 में शादी की थी। इसी साल जुलाई में इस जोड़े ने राधिका के गर्भवती होने की खबर साझा की थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार