अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) ने रविवार (15 अक्टूबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 63 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 80 रन की तूफानी पारी खेली। गुरबाज दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होकर पवेलियन लौटे और वनडे में अपना पहला शतक पूरा नहीं कर सके। आउट होने के बाद गुरबाज बहुत गुस्से में दिखे। 

Advertisement

पारी के 19वें ओवर में 122 रन के कुल स्कोर रहमात शाह के रूप में झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी। पहली गेंद शाहिदी ने ऑन साइड की तरफ शॉट खेला औऱ रन के लिए दौड़ पड़े। रन काफी मुश्किल लग रहा था लेकिन गुरबाज भी दौड़ पड़े और सब्सीट्यूट फील्डर के तौर पर आए डेविड विली ने फुर्ती दिखाई और मिड विकेट से दौड़ लगाकर गेंद पकड़ी और तेजी से विकेटकीपर जोस बटलर की तरफ थ्रो कर दिया। बटलर ने तुरंत गेंद पकड़कर स्टंप्स उड़ा दी और गुरबाज क्रीज से बाहर ही रह गए।

Advertisement

ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए गुरबाज बहुत गुस्से में दिखे और उन्होंने कुर्सी पर अपना बल्ला भी मारा। 

अगर गुरजाब शतक पूरा कर लेते तो अफगानिस्तान के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनते।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। अफगानिस्तान की शुरूआत शानदार रही और गुरबाज ने इब्राहिम जादरान (28) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 16.4 ओवर में 114 रनों की धमाकेदार साझेदारी की। 

टीमें 

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉप्ले।

Also Read: Live Score

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अलिखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार